अब जुबान खामोश रहेगी कलम बोलेगी.

/ India-US Trade Deal : Donald Trump @भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में एक्सपोर्ट पर निर्भर टेक्सटाइल और झींगा कंपनियों के शेयर 8% तक चढ़ गए/

भारतअमे-रिका ट्रेड डील की उम्मीद में एक्सपोर्ट पर निर्भर टेक्सटाइल और झींगा कंपनियों के शेयर 8% तक चढ़ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन का भारत के साथ “अच्छा सौदा” होगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। अवांती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन फूड्स और गोकादास एक्सपोर्ट्स जैसे शेयरों में 8% तक की तेजी आई, क्योंकि निवेशकों को लगातार टैरिफ बातचीत से राहत मिली।

टैरिफ विवादों का हल: डील की सबसे बड़ी जरूरत

इस संभावित ट्रेड डील का सबसे अहम हिस्सा अमेरिकी प्रशासन द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ को सुलझाना है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% तक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी, जिससे भारतीय निर्यातक और वैश्विक सप्लाई चेन दोनों पर असर पड़ा.

कई भारतीय कंपनियों का कहना है कि बढ़े हुए टैरिफ ने US मार्केट में उनके प्रोडक्ट्स को कम प्रतिस्पर्धी बना दिया था. इसलिए यदि नया समझौता इन शुल्कों को कम करता है, तो भारत के लिए एक बड़ा राहत कदम होगा.

Exit mobile version